
Dekhoyaranews: संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए जवान और लोगों को श्रद्दांजलि दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत मुंबई आतंकी हमले के जख्मो कभी नहीं भूल सकता है। नई नीति के साथ आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रहेगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की तारीख देश पर सबसे बड़े आतंकी हमले के साथ जुड़ी हुई है। 26 नवंबर साल 2008 में समुद्र के रास्ते पाकिस्तान से आए आतंकियों ने मुंबई पर बड़ा ब्लास्ट किया था। इस हमले में कई लोग मारे गए थे। और इसमें अनेक विदेशी लोगो की मृत्यु भी हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं मुंबई हमले में मारे गए सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुंबई जैसे बड़े आतंकी हमले के जख़्म भारत भूल नहीं सकता। आज का भारत अपनी नई निति नई रीती के साथ आतंकवाद का डटकर मुकाबला क्र रहा है।